जींद के जुलाना क्षेत्र में पौली गांव के पास पिकअप सड़क पर खड़ी कंबाइन से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक सतनाम पंजाब के संगरूर जिले का रहने वाला है। घटना के समय सतनाम अपनी पिकअप में खीरे भरकर मलेर कोटला से रोहतक की ओर जा रहा था। पौली गांव के पास उसकी गाड़ी की टक्कर सड़क पर खड़ी कंबाइन से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी जुलाना आशीष के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।


