ईदगाह के गेट पर लिखा-जय श्री राम, दीवार पर-RJD जिंदाबाद:वैशाली में मुस्लिम समुदाय की नाराजगी के बाद पुलिस ने मिटाया, फोर्स तैनात

वैशाली में सोमवार को ईद की नमाज के पहले ईदगाह के गेट पर किसी ने जय श्री राम का नारा लिख दिया। गेट के साथ ईदगाह की दीवार पर लिखा था- RJD जिंदाबाद, अहिराम। इसे लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में नाराजगी दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने पानी से नारे को मिटाया। मामला बिदुपुर प्रखंड के माइल पकड़ी गांव की ईदगाह का है। घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना अध्यक्ष और इंस्पेक्टर अरुण कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए हाजीपुर सदर SDPO ओमप्रकाश और अनुमंडल अधिकारी रामबाबू बैठा को भी मौके पर बुलाया गया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। लोगों को समझाया। इस दौरान सदर SDO ने माइकिंग कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इसके बाद शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई। ईदगाह की 2 तस्वीरें देखिए… पुलिस ने लोगों को समझाया इसके बाद ईद की नमाज अदा की गई, कुछ तस्वीरें देखिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी हाजीपुर SDO अरुण कुमार बैठा ने कहा- ‘मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात किया गया है। ईद का माहौल पहले जैसा ही बना हुआ है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’ RJD बोली- माहौल खराब करने की कोशिश RJD प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा- ‘सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। गंगा-जमुनी तहजीब को कमजोर करने के लिए इस तरह के प्रयोग ठीक नहीं है। इस मामले में जिनकी भी संलिप्तता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। CCTV से आरोपियों की पहचान होनी चाहिए। कुछ लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। शासन और प्रशासन को ऐसे लोगों की पहचान कर एक्शन लेना चाहिए।’ ———————— ईद से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…. टोपी पहनकर ईद की नमाज में पहुंचे नीतीश:गांधी मैदान में दोनों हाथ उठाकर मांगी दुआ, इशारा कर मंत्री अशोक चौधरी को टोपी पहनाने को कहा बिहार समेत देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। पटना, बेगूसराय समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में सुबह 7.30 बजे नमाज अता की गई। पटना के गांधी मैदान में करीब 20 हजार नमाजियों ने नमाज पढ़ी। वहीं, लोगों को बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने टोपी पहनकर प्रदेशवासियों और मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई दी। सीएम नीतीश ने दोनों हाथ उठाकर दुआ मांगी। सीएम ने एक बच्चे के साथ फोटो भी खिंचवाई। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *