अमृतसर में पति और जेठ पर जानलेवा हमला:बहू को बाहर जाने से रोकने पर बवाल, परिजनों ने की धुनाई

अमृतसर के मोहकमपुरा इलाके में सास-बहू के बीच हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। बहू के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर हमला कर दिया। हमले में पति और जेठ गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बेटे ने भागकर की थी शादी जानकारी के अनुसार सास सुनीता ने बताया कि उनके बेटे राजू और बहू ने भागकर शादी की थी। शादी के बाद से ही रोज छोटे-मोटे झगड़े होते थे। आज बहू लुधियाना जाना चाहती थी। सास ने रोका तो बहू ने अपने परिवार वालों को बुला लिया। पीड़ित राजू ने बताया कि मारपीट के दौरान ससुराल वालों ने पुरानी रंजिश निकाली। उन्होंने कहा कि राजू ने उनकी बेटी से भागकर शादी की थी, इसलिए यह सब किया। अब वे बहू को वापस नहीं लाना चाहते राजू के भाई सागर का कहना है कि उन्होंने बहू को नहीं मारा। उल्टा बहू के परिवार ने उन पर हमला किया, अब वे बहू को वापस नहीं लाना चाहते। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुहकम पुरा थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली है। घायल युवक को सिविल अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *