जालंधर| मान नगर में शनिवार रात को दवाई लेने के लिए गए व्यक्ति की एक्टिवा डाक्टर की दुकान के बाहर से चोरी हो गई। विर्क एंकलेव निवासी सुगेश अरोड़ा ने शिकायत थाना-6 में दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि वे शनिवार रात मान नगर में एक्टिवा पर दवाई लेने के लिए जैसे ही दुकान में गए और वापस आकर देखा तो मौके पर नहीं थी। मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिमों ने कहा कि सीसीटीवी देख रहे हैं। जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


