जशपुर कलेक्टर-SSP ने किया जिला जेल का निरीक्षण:भोजन और स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा; कैदियों से बोले- अच्छा नागरिक बनकर समाज में लौटें

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सोमवार को जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल में वर्तमान में 413 बंदी हैं। इनमें 19 महिला बंदी भी शामिल हैं। कलेक्टर ने जेल की बैरकों का निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की। सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था की समीक्षा भी की गई। जेल प्रशासन को बंदियों के लिए पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डॉक्टरों को बंदियों की नियमित स्वास्थ्य जांच के आदेश मिले। गंभीर बीमार कैदियों के बाहरी अस्पताल में इलाज की व्यवस्था करने को कहा गया। सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जेल में मोबाइल फोन और मादक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को कहा गया। दीवारों को ऊंचा करने का सुझाव दिया गया। सीसीटीवी कैमरों के बैकअप को बढ़ाने और वॉच टावर स्थापित करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर और एसएसपी ने बंदियों से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए। सभी बंदियों को ईद और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी गईं। एसएसपी ने बंदियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जेल सुधार गृह है। यहां उन्हें नया जीवन शुरू करने का अवसर मिलता है। उन्होंने बंदियों से कहा, ‘आप सभी किसी के भाई, बेटे और पति हैं। अपने परिवार और भविष्य के बारे में सोचें। जेल से बाहर निकलने के बाद खुद में सकारात्मक बदलाव लाएं और एक अच्छा नागरिक बनकर समाज में लौटें।’

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *