भिलाई| मुस्लिम समाज की संस्था बैतुलमाल कमेटी, भिलाई समाज के गरीब, जरूतमंदों को रोजगार के साथ ही होनहार बच्चों की शिक्षा में बड़ी मदद कर रही है। 30 साल से कमेटी में सदस्य हर साल समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने में मदद कर रही। इसके लिए महिलाओं को सिलाई मशीन, पुरुषों को हाथ ठेला सहित अन्य रोजगारपरक सामान बांटे जा रहे। वहीं ऐसे परिवार की जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से उनके बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं, उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च बैतुलमाल कमेटी उठा रही है। इसके अलावा समाज के किसी परिवार में किसी को गंभीर बीमारी हो गई, हादसा हो गया या फिर किसी की गमी हो गई और परिवार अंतिम क्रिया में सक्षम नहीं है तो भी कमेटी उनकी मदद के कमेटी के सदस्य स्वयं उपस्थित रहकर और आर्थिक रूप से भी करते हैं। बैतुलमाल कमेटी के सदर हमीदुल्लाह सिद्धीकी और सचिव अरमान बेग के मुताबिक बीते 10 वर्षों में ही समाज की मदद से उच्च शिक्षा हासिल कर 10 से ज्यादा युवा इंजीनियर बन चुके हैं। जरूरतमंद परिवार की बेटियों को बी एड, डीएड की शिक्षा भी दिलाई जा रही है। इसके अलावा कमेटी की देखरेख में करीब 150 से ज्यादा होनहार बच्चे पहली से बारहवीं तक की कक्षा में पढ़ रहे हैं, जिनका खर्च कमेटी उठा रही है। पदाधिकारियों के अनुसार सेवा का यह काम रमजान के महीने में जुटे जकात की रकम से होता है। समाज की मान्यता के अनुसार लोग जकात की रकम कमेटी में देते हैं। कमेटी की शुरुआत समाज के बुजुुर्गों ने 30 साल पहले की थी। उससे पहले बाहरी कमेटी को जकात दी जाती थी। मदद के लिए य हां फोन करें 9407619054, 9407975497 ई मेल mohdhamids29@yahoo.c om


