भिलाई|अगास दिया परिवार के सदस्यों की सांस्कृतिक यात्रा का संपन्न हुई। इस दौरान सदस्यों ने बताया कि उन्होंने नैनीताल अल्मोड़ा के प्रसिद्ध स्थलों केव गार्डन, बाटनिकल गार्डन, सरिता ताल, वाटर फाल, मनसा देवी और कैंची धाम के दर्शन किए। इसके बाद सदस्यों ने बताया कि उत्तराखंड के साहित्यकार डॉ. देवीसिंह पोखरिया, अल्मोड़ा के कवि जगदीश चंद्र पपने के साथ हमारे दल के वरिष्ठ साहित्यकार बद्री प्रसाद पारकर, नीतीश वर्मा अभिषेक और स्थानीय विद्वान सांस्कृतिक संध्या में शामिल हुए। उनकों अगास दिया की ओर से पुस्तक छत्तीसगढ़ में कबीर भेंट किया। बद्री प्रसाद पारकर ने अपनी चर्चित जीवनी धीरे-धीरे उतरे पार भेंट कर सम्मान किया। अगास दिया की स्थापना के 25 वर्ष पूर्व नए राज्य के गठन के साथ हुआ। इसी नाम से प्रकाशित हो रही पत्रिका के 101 अंक भी निकल चुके हैं।


