जालंधर में 50 फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई:DC अग्रवाल ने लाइसेंस रद्द किए, कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने पर हुई कार्रवाई

अनधिकृत इमिग्रेशन फर्मों पर जालंधर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जालंधर प्रशासन ने जिले में 50 फर्जी ट्रैवल एजेंटों को लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी साझा की है। डीसी अग्रवाल ने कहा- इन फर्मों ने कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के बावजूद अपने लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था। नोटिस का जवाब नहीं देने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस रद्द कर दिए। डीसी बोले- आगे भी ऐसे ही कार्रवाई रहेगी जारी डीसी डॉ. अग्रवाल आगे कहा- कानूनी मानदंडों का पालन नहीं करने वाली इमिग्रेशन फर्मों से लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने लोगों से केवल पंजीकृत इमिग्रेशन फर्मों से परामर्श करने का आग्रह किया। जिन्होंने प्रशासन से उचित लाइसेंस प्राप्त किया हो। उन्होंने बताया कि जालंधर प्रशासन जिले में संचालित सभी इमिग्रेशन फर्मों की लगातार निगरानी कर रहा है। बिना वैध लाइसेंस के व्यवसाय चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कदम का उद्देश्य इमिग्रेशन क्षेत्र में धोखाधड़ी करने वालों पर अंकुश लगाना और यह सुनिश्चित करना है। डीसी अग्रवाल ने कहा- अगर किसी भी व्यक्ति को इमिग्रेशन का काम करना है तो वह सरकार द्वारा बनाए गए लॉ को फॉलो करे। जिससे उसे लाइसेंस मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *