जालंधर| स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ने मकसूदां चौक से पटेल चौक रोड कंक्रीट से तैयार की गई है। इस रोड पर ट्रैफिक 24 घंटे रहता है। इसी रोड पर दर्जन भर शैक्षणिक संस्थान हैं। अस्पताल, पेट्रोल पंप और मकसूदां मंडी है, लेकिन यहां रोड सेफ्टी के प्रबंधन में कमी है। इस रोड पर मकसूदां चौक तथा सब्जी मंडी के पास रोड पर ही बिजली के खंभे लगे हैं। सबसे खतरनाक पुलिस थाना के सामने लगा एचपोल है। इलाके को लोगों की सुविधा के लिए विभाग को इस समस्या से निजात दिलाना चाहिए। -पंकज कुमार, शहीद भगत सिंह कॉलोनी।


