मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का फर्जी लेटर मेल कर मांगी जिप्सी:रणथंभौर प्रशासन ने कराया मामला दर्ज, एक युवक किया डिटेन

सवाई माधोपुर में फर्जी तरीके से मुख्यमंत्री के नाम से रणथंभौर में जिप्सी लेने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद के एक युवक को डिटेन किया है। कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि वन विभाग की ओर से पूरे घटनाक्रम को लेकर एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें वनाधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद का श्रेय मेहता अपने 5 दोस्तों के साथ रणथंभौर टाइगर रिजर्व घूमने आया था। श्रेय मेहता ने जिप्सी के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लेटर पेड पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर कर एक लेटर वन विभाग को मेल किया। लेटर फर्जी पाया गया
इस पर वन विभाग को श​क हुआ तो लेटर की पड़ताल की। जिसमें लेटर फर्जी पाया गया। जिस पर वन विभाग ने सवाई माधोपुर कोतवाली में सोमवार सुबह मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने रणथंभौर की एक होटल से श्रेय मेहता को डिटेन किया है। कोतवाली थानाधिकारी मीणा ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रणथंभौर वाहन सीमा निर्धारित होने से सक्रिय हुआ टिकट माफिया गिरोह
उल्लेखनीय है कि रणथंभौर में टिकट की मारामारी के चलते फिलहाल यहां टिकट माफिया गिरोह सक्रिय है। जिनकी ओर से पर्यटकों को तरह तरह के आइडिया देकर टिकट कराए जा रहे हैं। इससे पहले भी किसी ओर से टिकट पर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर जिप्सी दिलवाने का मामला सामने आया चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *