अवैध शराब और नशीली गोलियों के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

मोगा | पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उसके पास से अवैध शराब और हेरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी व एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पहले मामले में थाना बंधनी कलां के एएसआई कंवलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव लोपो में एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोक कर उसके सामान की तलाशी लो तो उसमें से 8 बोतलें अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव रसूलपुर लुधियाना के तौर पर हुई है। दूसरे मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उससे 70 गोलियां परैगाबलिन बरामद की है। थाना बाघापुराना के हवलदार हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान की सूचना पर गांव लंगेयाना पुराना में शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो 70 गोलियां परैगाबलिन बरामद हुई। व्यक्ति की पहचान दलजीत सिंह निवासी गांव लंगेयाना पुराना के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सस्ते रेट पर परैगाबलिन खरीद कर महंगे भाव पर बेचता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *