जैसलमेर में आयोजित होने वाले जीएसटी परिषद की पहली बैठक में मेहमानों के आने का सिलसिला आज से शुरू होगा। इनमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई राज्यों के सीएम, वित्त मंत्री समेत 250 से भी ज्यादा मेहमान शिरकत करेंगे। इसको लेकर जैसलमेर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जीएसटी बैठक को लेकर शहर की चार बड़ी सितारा होटलों को बुक किया गया है। जिनमें होटल मेरियट, ताज गोरबंद, आईटीसी होटल और रंग महल में आने वाले सभी मेहमान रुकेंगे। इनकी सुरक्षा के लिए करीब 2 हजार से भी ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। शुक्रवार से मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू होगा। सभी मेहमान 21 दिसंबर शनिवार को होटल मेरियट में आयोजित होने जा रही जीएसटी बैठक में हिस्सा लेंगे जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेगी। शाम 4 बजे होगी प्री बैठक केन्द्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलात मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान 20 दिसम्बर, शुक्रवार को जैसलमेर आएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण 20 दिसम्बर, शुक्रवार को दोपहर बाद 12.30 बजे दिल्ली से रवाना होकर वायुयान के द्वारा 2.20 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। यहां पर वे होटल मेरियट में शाम 4 बजे से 7.30 बजे तक राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ प्री-बजट बैठक में भाग लेगी। 21 को दो चरणों में होगी जीएसटी परिषद की बैठक निर्मला सीतारमण जैसलमेर में ही रात्रि विश्राम करेगी। सीतारमण अगले दिन 21 दिसम्बर, शनिवार को 11 बजे से 1.45 बजे तक होटल मेरियट में 55वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में भाग लेगी। वे इसी दिन 4.30 बजे से जीएसटी काउन्सिल की 55वीं बैठक के दूसरे सत्र में शामिल होगी। कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण 22 दिसम्बर, रविवार को दोपहर बाद 2.25 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होगी। ये होंगे शामिल जीएसटी की बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री व अधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में 250 से भी ज्यादा गेस्ट जैसलमेर आ रहे हैं। इनमें बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुखू, उत्तराखंड के वित्त, शहरी विकास एवं आवास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, पंजाब के वित्त एवं आयोजना मंत्री हरपाल सिंह छीमा, उप मुख्यमंत्री, राजस्थान दिया कुमारी, जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, उड़ीसा के सीएम मोहन चरण मांझी, मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा, हरियाणा के सीएम नायब सिंह, तेलंगाना के डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमारका, राज्य मंत्री पंकज चौधरी समेत कई मंत्री व अधिकारी शामिल । 4 सितारा होटलों में रुकेंगे मेहमान जीएसटी बैठक को लेकर जैसलमेर शहर की चार बड़ी सितारा होटलों को बुक किया गया है। जिनमें होटल मेरियट, ताज गोरबंद, आईटीसी होटल और रंग महल में आने वाले सभी मेहमान रुकेंगे। बताया जा रहा है कि आने वाले वीवीआईपी होटल मेरियट में आयोजित होने जा रही है जीएसटी परिषद कि बैठक में हिस्सा लेंगे। सभी मेहमानों के लिए होटल मेरियट में जीएसटी परिषद की बैठक के लिए विशेष तैयारियां की गई है। सभी मेहमानों के लिए खास तौर से राजस्थानी फूड तैयार किया गया है। 2 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात, 18 कारकेट बनाए जैसलमेर में आयोजित होने जा रही 55वीं जीएसटी परिषद की बैठक में 250 से भी ज्यादा वीवीआईपी शिरकत करेंगे। इनकी सुरक्षा के लिए करीब 2 हजार से भी ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि- शुक्रवार से मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू होगा। सभी मेहमान 21 दिसंबर शनिवार को होटल मेरियट में आयोजित होने जा रही जीएसटी बैठक में हिस्सा लेंगे जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेगी। इनकी सुरक्षा के लिए 2 हजार से भी ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। शहर के चप्पे चप्पे और इनके आने जाने वाले मार्गों पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। जैसलमेर में जीएसटी काउंसिल की बैठक में परोसे जाएंगे 80-जायके:मेहमानों के लिए तैयार किए गए कतली-लड्डू, देसी घी की राब और सबसे महंगी सब्जी GST बैठक को लेकर नो फ्लाइंग जोन घोषित:कलेक्टर प्रताप सिंह ने जारी किए आदेश, नहीं उड़ा सकेंगे युएवी, ड्रॉन व गुब्बारे


