खालसा नगर में फायर कर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार:पौने तीन साल से फरार था, पांच हजार रुपए का इनामी आरोपी

करीब पौने तीन साल पहले शहर के पदमपुर रोड स्थित खालसा नगर में युवक को जीप खरीदने के बहाने बुलाने और फिर उस पर फायर कर जानलेवा हमले के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी करीब पौने तीन साल से फरार था। उस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी था। पुलिस को गुरुवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुरानी आबादी में खेतरपाल मंदिर के पास रहने वाले समीर बिश्नोई पुत्र शुभकरण ने इस संबंध में वर्ष 2022 के मार्च में मामला दर्ज करवाया था। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उसने पर्चा बयान दिया था कि जीप खरीदने के लिए कुछ लोगों ने उसे खालसा नगर में बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा तो कुछ लोगों ने उस पर फायर कर दिया।
इस मामले में अब तक विक्रम उर्फ विक्कीन, मोहित उर्फ मोहिता, रजत दुआ और आसिफ खान को गिरफ्तार किया जा चुका हे।
घटना का एक आरोपी वार्ड 11 में सुखवंत सिनेमा के पास रहने वाला मुकेश कुमार पुत्र ताराचंद घटना केबाद से फरार था। उस पर पांच हजार रुपए का इनाम था। पुलिस को मुकेश के श्रीगंगानगर इलाके में होने की सूचना मिली। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *