बिक चुके प्लॉट का सौदा कर महिला को ठगा:ग्वालियर में ठग ने लोन करवाकर हड़पे 34 लाख रुपए; मामला दर्ज

ग्वालियर में शातिर ठग ने एक ही प्लॉट की दो बार रजिस्ट्री कर एक महिला को 34 लाख की चपत लगा दी। घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलापुर की है। ठगी की जानकारी तब लगी जब महिला खरीदे गए प्लॉट पर निर्माण कराने के लिए पहुंची तो यहां एक अन्य पार्टी ने विरोध करते हुए बताया कि यह उनकी जमीन है। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी ठग पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पिछोर शिवपुरी निवासी पूजा शर्मा पत्नी संजय शर्मा ने शिकायत की है कि, फरवरी 2014 में उन्होंने एक प्लॉट का सौदा दलाल बृजेश शर्मा की मदद से नीलम गुप्ता पत्नी संतोष सिहारे से 34 लाख में तय किया था। जिसकी रजिस्ट्री भी कराई थी। रजिस्ट्री कराने के कुछ ही दिन बाद इस प्लॉट पर मूलचंद शर्मा पुत्र हरस्वरूप शर्मा निवासी द्वारिकापुरी द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध करते हुए जमीन अपनी बताई तो मूलचंद ने जमीन के दस्तावेज अपने नाम होना बताया और इसका पता चलते ही पीड़िता ने अपने स्तर पर पड़ताल शुरू की। तीस लाख का लोन लिया था पीड़िता ने बताया कि प्लॉट का सौदा 34 लाख रुपए में हुआ था और चार लाख रुपए नगद देने के साथ ही 30 लाख रुपए का एचडीएफसी बैंक से लोन लिया था। किश्तें चालू हो गई है, जबकि उनको ना तो प्लाट मिला और ना ही पैसे वापस हुए। ठग ने पहले मूलचंद को फिर नीलम को प्लॉट पूजा शर्मा ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि वर्ष 2015 में एक ही प्लॉट नरेश शर्मा ने मूलचंद को बेचा था और फिर इसी प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर 2023 में नीलम गुप्ता को बेचा। इसका पता चलते ही पीड़िता ने थाने पहुंच मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बोली- आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा विश्वविद्यालय थाना प्रभारी ने कहा कि, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया गया है। जांच में पता चला है कि ठगी की वारदात को आरोपी द्वारा अंजाम दिया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *