रतलाम में आज दो घंटे बिजली कटौती:दो अलग-अलग जगहों में मेंटेनेंस कार्य के कारण बंद रहेगी बिजली, ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

रतलाम में बिजली कंपनी द्वारा फीडर मेंटेनेंस कार्य के अलावा ट्रांसफॉर्मर चार्ज करने का कार्य किया जा रहा है। बिजली कंपनी द्वारा 20 दिसंबर को शहर में 11 केवी प्रताप नगर फीडर एवं 11 केवी पोस्ट ऑफिस फीडर पर RDSS योजना अंतर्गत कार्य किया जाएगा। इसी के तहत 100 केवीए के 6 नंबर ट्रांसफॉर्मर को चार्ज किया जाएगा। मेंटेनेंस कार्य के चलते शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक उक्त दोनों फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। ये क्षेत्र होंगे प्रभावित
प्रभावित क्षेत्रों में प्रताप नगर, मिड टाउनशिप, सम्यक सिटी, आयकर कॉलोनी, मंगलम सिटी, एसआर पोल्ट्री फॉर्म, होमगार्ड कॉलोनी, जेजे प्लास्टिक, पॉवर हाउस रोड, पोस्ट ऑफिस, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, खिड़की दरवाजा, थावरिया बाजार, डालूमोती बाजार के आसपास की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *