फलौदी में झाड़ियों से मिला नवजात बच्चा:जिला अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य स्थिर

राजस्थान के फलौदी के उग्रास गांव में सोमवार को एक नवजात बच्चा झाड़ियों में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने बच्चे को तत्काल जिला अस्पताल फलौदी पहुंचाया। जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ और पीएमओ डॉ. प्रेमप्रकाश सुथार ने बच्चे का हेल्थ परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि नवजात की स्थिति स्थिर है। बच्चे को निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार कल सुबह सोनोग्राफी समेत अन्य जांचें की जाएंगी। डॉ. सुथार ने कहा कि अभी कोई गंभीर समस्या नहीं है। रूटीन जांच के बाद जरूरत पड़ने पर बच्चे को जोधपुर के उम्मेद अस्पताल रेफर किया जाएगा। स्वस्थ होने पर बच्चे को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सौंप दिया जाएगा। पुलिस नवजात के माता-पिता की तलाश में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्चे को झाड़ियों में किसने और क्यों छोड़ा। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *