बदमाशों ने मां पर चलाई गोली, बेटी के आर-पार निकली:घर में घुसकर हमला किया; 7 महीने की मासूम की हालत गंभीर, जयपुर रेफर

डीग के कामां में बदमाशों ने एक घर में घुसकर फायरिंग कर दी। घटना में मां के हाथ में गोली लगी, वहीं गोली गोद में बैठी 7 महीने की बेटी के कमर से आर-पार हो गई। दोनों को परिजन भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से दोनों को जयपुर रेफर कर दिया। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। घटना कामां कस्बे के विमल कुंड स्थित परिक्रमा मार्ग पर एक घर में आज शाम करीब साढ़े 5 बजे हुई। कामां सीओ धर्मराज चौधरी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। एक 7 महीने की बच्ची और उसकी मां के गोली लगी है। दोनों को जयपुर रेफर किया गया है। पति बोला- 20 बदमाश घर में घुसे और गोली चलाई
महिला के पति बंटी गुर्जर ने बताया- करीब 20 बदमाशों ने शाम को हमारे घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इसमें 7 महीने की किट्टू और उसकी मां सोनिया (32) पत्नी बंटी गुर्जर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली महिला के लेफ्ट हाथ को छूते हुए उसकी गोदी में बैठी किट्टू की कमर से आर-पार हो गई। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। हम दोनों को तुरंत कामां हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से दोनों को आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को जयपुर रेफर कर दिया गया। सीओ बोले- जांच कर रहे है
सीओ धर्मराज चौधरी ने बताया कि अभी तक झगड़े का कारण सामने नहीं आ पाया है। आसपास के लोगों से बात करने पर पता लगा है दिन में बंटी या उसके परिवार के लोगों से वाहन टकराने के ऊपर बिलौन्द गांव के व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। अंदेशा लगाया जा रहा है कि उन्होंने ही घर में घुसकर फायरिंग की है। पीड़ित के परिजनों से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। महिला का पति ड्राइवर का काम करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *