फतेश्वर महादेव मंदिर की तीसरी वर्षगांठ:भजन संध्या और गैर नृत्य से गूंजा केशरगढ़, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

केशरगढ स्थित फतेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय मेला महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ। यह आयोजन मंदिर की तीसरी वर्षगांठ पर किया गया। 30 मार्च 2025 को विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। राजस्थान की प्रसिद्ध कलाकार अनिता जांगीड़ और उनकी टीम ने गुरुवाणी और भोलेनाथ के भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में कलाकारों ने मनमोहक झांकियां भी पेश कीं। मंच का संचालन खरताराम सोलंकी और अशोक वैष्णव अटाटिया ने किया। 31 मार्च को जालोर के प्रसिद्ध गैर नृत्य के साथ वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। भामाशाहों ने महाप्रसादी का आयोजन किया। शाम को आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संत प्रेमनाथ महाराज मठ मुंडारा विशेष रूप से उपस्थित थे। कृषि मंडी चेयरमैन गिरधारीसिंह मेड़तिया, डॉ. मुकेश भाटी और सत्संग प्रेमी ताराचन्द्र सिरवी भी मौजूद रहे। सुरेश माली नाडोल सहित फतेश्वर महादेव नवयुवक मंडल केशरगढ के सदस्य और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *