महावीर जयंती पर जयपुर में निकलेगी विशाल शोभायात्रा:10 अप्रैल को रामलीला मैदान में होगी धर्म सभा, नरेश कासलीवाल बने समारोह दल के मुखिया

जयपुर में भगवान महावीर का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव 10 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली धर्म सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। शोभायात्रा और धर्म सभा की व्यवस्थाओं में जयपुर की प्रतिष्ठित स्वयं सेवी संस्था वीर सेवक मंडल के स्वयंसेवक सहयोग करेंगे। महावीर जयंती समारोह के लिए वीर सेवक मंडल जयपुर की ओर से नरेश कासलीवाल को सेवाएं देने वाले दल का मुखिया बनाया गया है। कासलीवाल के पिछले वर्षों के उत्कृष्ट सेवा कार्यों और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। समाज के लोगों ने कासलीवाल को महावीर जयंती समारोह-2025 का दलपति बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *