PHOTO’S गणगौर देखने उमड़ा उदयपुर:ओल्ड सिटी में गणगौर की सवारी, विदेशी टूरिस्ट भी झूमे, शाही गणगौर पहुंची तो सब झूमे

झीलों की नगरी उदयपुर में गणगौर महोत्सव का आगाज हो गया है। आज पहले दिन दोपहर बाद से मेवाड़ महोत्सव की रंगत ओल्ड सिटी में देखने को मिली और शाम बाद गणगौर की सवारियां निकलने लगी। इधर, गोगुंदा में गणगौर मेले का भी आगाज हुआ। मेवाड़ महोत्सव के इन कार्यक्रमों को देखने के लिए शहरवासियों के अलावा यहां आए देसी-विदेशी मेहमान पर्यटक भी पहुंचे हैं। राजसी ठाट-बाट के साथ पिछोला झील की लहरों के संग मधुर स्वर लहरियों के बीच निकली गणगौर की सवारी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगदीश चौक पर गणगौर की सवारी के आगे कई कलाकार चल रहे थे जो हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए आगे बढ़ रहे थे। विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में साथ चल रहे थे और वे गणगौर लेकर चल रही महिलाओं और बालिकाओं के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। मेवाड़ महोत्सव के पहले दिन ही शहरवासियों में अपूर्व उत्साह व उमंग के साथ रील्स एवं वीडियो बनाने की विशेष होड़ देखी गई। उत्साह और उमंग के इस खुबसूरत माहौल के बीच हर कोई अपने कैमरा-मोबाइल में व्यस्त दिखा। सोमवार शाम गणगौर घाट पर लोक संस्कृति का अनूठा संगम दिखा। अपनी कला का प्रदर्शन करते लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। पिछोला झील के किनारे इस आयोजन के अनूठे संगम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई।

तस्वीरों में देखें गणगौर की सवारी गोगुंदा में गणगौर मेले का हुआ शुभारंभ
मेवाड़ महोत्सव के तहत गोगुंदा में ग्राम पंचायत द्वारा तीन दिवसीय ऐतिहासिक गणगौर मेले का शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने फीता काटकर किया। गणगौर माता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेले की औपचारिक शुरुआत की गई। पहले दिन गुलाबी गणगौर की भव्य सवारी चारभुजा मंदिर से ऊंट-घोड़े, बैंड-बाजे के साथ प्रारंभ होकर ब्रह्मपुरी, ठाकुर देवरा, राजपूत मोहल्ला होते हुए गणगौर घाट और बस स्टैंड पहुंची। जहां महिलाओं ने ईशर भगवान व गणगौर माता को सिर पर पारंपरिक नृत्य किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *