टपूकड़ा में ट्रक से टकराई बाइक:आग लगने से जलकर खाक, ड्राइवर ने बचाई जान

भिवाड़ी में टपूकड़ा बाईपास स्थित बस स्टैंड पर सोमवार दोपहर को एक हादसा हो गया। चोपानकी थाना क्षेत्र के सारे खुर्द गांव के अवतार सिंह (65) की बाइक एक ट्रक से टकरा गई। घटना दोपहर 3:35 बजे की है। अवतार सिंह खुशखेड़ा से टपूकड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उनकी बाइक पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर के बाद अवतार सिंह बाइक समेत सड़क पर गिर गए। सड़क पर रगड़ खाने से बाइक की टंकी में आग लग गई। अवतार सिंह ने तुरंत बाइक से दूर होकर अपनी जान बचाई। घटना देखकर आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। थानाधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। जली हुई बाइक को ऑटो में रखकर अवतार सिंह के घर भिजवा दिया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *