जोधपुर रेलवे अस्पताल की ओपीडी समय 1 अप्रैल से बदलाव:एक ही पारी में सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध होंगी सेवाएं

जोधपुर रेलवे अस्पताल के ओपीडी समय में 1 अप्रैल से बदलाव किया जा रहा है। हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसआर बुनकर ने बताया कि गर्मियों में रोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 अप्रैल से रेलवे अस्पताल तथा इससे संबद्ध हेल्थ यूनिटों की ओपीडी का कार्य समय सोमवार से शनिवार तक सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक एक ही पारी में रहेगा। हालांकि, अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं नियमित रूप से लगातार चालू रहेगी। डॉ. बुनकर ने बताया कि इस दौरान ओपीडी फार्मेसी की कार्य अवधि सुबह 8:30 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। स्थानीय स्तर पर खरीद की दवाओं का वितरण अस्पताल कार्य दिवसों में सुबह 10 से 12 बजे और सायं 5:30 से 6:30 बजे के बीच ही किया जाएगा। जबकि, फार्मासिस्ट ड्यूटी अवधि दोपहर 2 से रात 10 बजे तक होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *