रांची |सदर थाना क्षेत्र में एक बच्ची के घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा गया। जेल भेजे गए आरोपी का नाम अभिमन्यु सिंह है और वह हिंदपीढ़ी स्थित लेकर रोड का रहने वाला है। आरोपी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। प्रेमिका से मुलाकात नहीं हुई तो दूसरे व्यक्ति के घर में घुसकर बच्ची से छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने शोर मचाई तो वह अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। अगले दिन जब वह बाइक लेने पहुंचा तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लिया।


