घर का ताला तोड़ सोना-नकद की चोरी, केस

रांची | डोरंडा थाना क्षेत्र के बड़ा घाघरा में चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित सतीश कुमार ने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सतीश अपने परिवार के साथ 18 से 29 मार्च तक अपने माता​-पिता के घर गए थे। 30 मार्च को दोपहर 1:30 बजे जब वे लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर अलमारी टूटा मिला। उसमें रखा सोने का नथिया, सोने का टीका और 30 हजार रुपए नकद गायब थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *