सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी ईद को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी की गई। सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। जिले में 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से 1000 लाठी बल के अलावा एक कंपनी रैफ, एक कंपनी सीआरपीएफ, दो कंपनी रैप और 300 होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया।
हरमू ईदगाह में नमाज अदा करते नमाजी। हरमू, डोरंडा ईदगाह और मस्जिदों में अदा की गई नमाज रांची। रांची समेत पूरे झारखंड में सोमवार को खुशी और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मनाई गई। हरमू, डोरंडा, कडरू, बरियातू ईदगाह समेत सभी मुहल्लों की मस्जिदों में सुबह से नमाजी पहुंचने लगे थे। निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम बहुल इलाकों में लोगों को ईद की सेवइयां खिलाई गईं। रांची ईदगाह में पूर्व हजरत मौलाना डॉ. असगर मिस्बाही ने कहा कि ईद खुशी का दिन है। खाने-खिलाने का दिन है। मिलने-मिलाने का दिन है। आपस के गिले-शिकवे को खत्म करने का दिन है।


