राज्यसभा सांसद महुआ माजी को मिली अस्पताल से छुट्टी, 33 दिनों से भर्ती थीं

रांची | झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह सोमवार को घर वापस लौटीं। ऑर्किड अस्पताल में 33 दिनों तक उनका इलाज चला। डॉक्टरों ने उन्हें अभी कुछ और दिन आराम करने की सलाह दी और नियमित परामर्श लेने को कहा। अस्पताल से छुट्टी देने से पहले उनके स्वास्थ्य की एक बार फिर जांच की गई। 26 फरवरी को सड़क दुर्घटना के दौरान उनके हाथ और पसली में चोट आई थी। बायीं कलाई फ्रैक्चर हो गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *