सरहुल खेले चल… लोक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक विरासत देखने उमड़े लोग, फैशन शो में झारखंड शोकेस

झारखंड के प्रमुख प्रकृति पर्व सरहुल के उत्सव को और भी खास बनाने के लिए झारखंड पर्यटन विभाग ‘सरहुल खेले चल’ कार्यक्रम का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क में किया। लोक नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर इस दो दिवसीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। परिवार और दोस्तों के संग यहां लगे स्टॉल्स और सांस्कृतिक विरासत देखी। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी सोमवार को सुबह से देर रात तक लोग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पार्क पहुंचते रहे। दिनभर मुख्य मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, मजेदार गेम का आयोजन होता रहा। जनजातीय समूहों ने लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में फैशन शो का भी आयोजन हुआ। जहां, जोहारग्राम के मॉडल्स ने डिजाइनर आशीष सत्यव्रत साहू के इंडिजेनस डिजाइन को रैंप पर उतारे। लोगों ने सोहराई व पैतकर पेंटिंग बनते देखा पार्क में पारंपरिक झारखंडी व्यंजनों के लगभग 10 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। यहां मडुवा छिलका रोटी, मडुवा मोमो के अलावा कई तरह के व्यंजन का स्वाद लोगों ने चखा। स्थानीय हस्तशिल्प व वस्त्रों के स्टॉल में पड़िया साड़ी की खरीदारी करते नजर आए। झारखंड माटीकला बोर्ड के स्टॉल पर मिट्टी से बने आकर्षक सजावटी सामान और घरेलू बर्तन लोगों को पसंद आ रहे है। चित्रकला प्रदर्शनी में सोहराई व पैतकर पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *