एशियन पारा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में चमके झारखंड के खिलाड़ी, भारत को कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

रांची| कंबोडिया में आयोजित प्रथम एशियन पारा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। पारा थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ एशिया के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 26 से 30 मार्च तक संपन्न हुई, जिसमें भारत समेत आठ देशों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में कंबोडिया ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। सेमीफाइनल में भारतीय टीम को कड़े मुकाबले में श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय दल में झारखंड के कुल 12 दिव्यांग खिलाड़ी शामिल थे। पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन (कप्तान), सनोज महतो, मुकेश कुमार महतो, पवन लकड़ा, राजेश कुमार मेहता शामिल थीं। डॉ. अल्बर्ट प्रेमकुमार ने प्रैक्टिस की कमी को हार का कारण माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *