हो हो रे का फूला फूली गेल….मांदर की थाप पर झूमे छात्र

सरना नवयुवक संघ केंद्रीय समिति की ओर से रांची यूनिवर्सिटी के दीक्षांत मंडप में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रांची यूनिवर्सिटी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के जनजातीय विभाग और रांची के लगभग 18 आदिवासी हॉस्टल के हजारों छात्र-छात्राओं ने 23 सामूहिक नृत्य, 11 एकल गीत और एक सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी। समारोह की शुरुआत कुडुख और मुंडारी में प्रार्थना से हुई। इसके बाद संघ के अध्यक्ष डॉ. हरि उरांव ने स्वागत भाषण दिया। संघ सचिव बीरेंद्र उरांव ने संघ का परिचय दिया। सरना फूल पत्रिका के 46वें अंक का लोकार्पण हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीपशिखा आदिवासी बालिका पीजी छात्रावास की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक कुडुख नृत्य से हुआ। एक साथ जब स्टेज पर लगभग 90 की संख्या में मांदर और नगाड़ा की थाप पर छात्राएं लाल पाड़ साड़ी पहने सरहुल नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। युवा अपनी संस्कृति बचाएं विशिष्ट अतिथि कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि हम पूर्वजों द्वारा किए जाने वाले पूजा-पाठ के कारण व इसके पीछे की फिलोसॉफी को जानेंगे, तभी धर्म से जुड़ पाएंगे। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में सहभागिता अच्छा संकेत है। कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, आरयू वीसी अजीत सिन्हा भी शामिल हुए। आकांक्षा बालिका कॉलेज छात्रावास प्रथम सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में आकांक्षा बालिका कॉलेज छात्रावास कुडुख सामूहिक नृत्य को पहला स्थान दिया गया। दीपशिखा आदिवासी बालिका पीजी छात्रावास के कुडुख सामूहिक नृत्य को दूसरा, बीर बुधु भगत आदिवासी कॉलेज छात्रावास के कुडुख सामूहिक नृत्य को तीसरा, आरयू खड़िया विभाग के खड़िया सामूहिक नृत्य को चौथा और राजा बिड़ला आदिवासी कॉलेज छात्रावास के कुडुख सामूहिक नृत्य को पांचवां स्थान मिला। वहीं, एकल गीत में पूजा कच्छप को कुडुख एकल गीत में पहला, सोनी उरांव को दूसरा व कविता कुमारी को तीसरा स्थान मिला। गीत में सरहुल फूल की विशेषता बताई कार्तिक उरांव आदिवासी छात्रावास ने हो हो रे का फूला फूली गेल गीत पर 5 मांदर व 5 नगाड़ा के साथ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। भागीरथी आदिवासी बालिका कॉलेज छात्रावास ने एन्देर पुपंन मेझर की पेलो भगजोगनी लेखा लौकारतीबरा लागी गीत पर कुडुख सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। आरयू मुंडारी विभाग के छात्र-छात्रां ने सारजोम बा हिजु दोरेम हिजुगा काना, आलो रेम बागे लेया रे…अर्थात सरहुल का फूल आया है छोड़ कर ना जाइएगा गीत में सरहुल फूल की विशेषता बताई। नागपुरी विभाग ने लुझरी झूमटा राग में प्रस्तुति दी। इन्हें किया गया सम्मानित {आदिवासी समाज के चित्रकार लोधेट उरांव, फिल्मकार निरंजन कुमार कुजूर और इंडिगो एयरलाइन की इंजीनियर जेसिटा उरांव को सरना नवयुवक संघ, केंद्रीय समिति ने सम्मानित किया। सरहुल खेले जाब रे… नए गीत में दिख रही है झारखंड की संस्कृति रांची | सरहुल महापर्व को लेकर झारखंड के कलाकार खूब उत्साहित हैं और उसी उत्साह में इस बार भी नागपुरी और कुड़ुख भाषा में कई सरहुल गीत रिलीज हुए हैं। गायक पवन रॉय, इग्नेश कुमार, ज्योति साहू, पंकज उरांव, रविकांत भगत, सामु नायक ने एक से बढ़ कर एक सरहुल गीत दर्शकों के लिए पेश किए हैं। सोशल मीडिया में ये गीत वायरल हैं। रांची, मंगलवार 1 अप्रैल, 2025 | 04 {लखन प्रकाश मुंडा नेत्रहीन है। वर्तमान में रांची यूनिवर्सिटी के मुंडारी विभाग से पीएचडी की डिग्री ले रहे है। वे भी नृत्य प्रतियोगिता में ढोल बजाकर सामूहिक नृत्य में शामिल हुए। {सरहुल सरहुल कहले : इस गीत को पवन रॉय और चिंता देवी ने गाया है। संगीत निर्देशन बबलू स्टूडियो का है। विजय प्रभाकर ने गीत लिखे हैं। वीडियो में दिनेश देवा और सोनिया ने अभिनय किया है। गाना सफल पार्टनर ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। प्रोड्यूसर देव गौड़ व सिद्धि सोनी हैं। डायरेक्शन रंजीत रंजन का है। {सरहुल कर दीना आय गेल : इस गीत को गायक इग्नेश कुमार ने गाया है। संगीत निर्देशन बुबाई रॉय का है। गीतकार विजय प्रभाकर हैं। वीडियो में आलोक राज और शालिनी ने अभिनय किया है। यह गाना आलोक राज प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। {टोडांग माझी नू धूंगा चोचा : इस गीत को कुड़ुख गायक रविकांत भगत व रिला उरांव ने गाया है। म्यूजिक रीझ रंग स्टूडियो का है। गीतकार राजकिशोर ने लिखा है। वीडियो में रिंकू उरांव, मिथुन व नीलम ने अभिनय किया है। रविकांत भगत ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ।ै {सरहुल खेले जाब रे : इस गीत को पवन रॉय व चिंता देवी ने गाया है। संगीत निर्देशन बबलू स्टूडियो का है। वीडियो में दिनेश देवा व संगीता ने अभिनय किया है। ये गाना मन्नत म्यूजिक पर रिलीज हुआ है। प्रोड्यूसर दीपक भाई हैं और डायरेक्शन विजय प्रभाकर ने किया है। सोशल मीडिया में छाए गीत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *