रांची | झारखंड की बालिका थ्रोबॉल टीम ने भिलाई (छत्तीसगढ़) में आयोजित 32वीं सब जूनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता 28 से 30 मार्च तक आयोजित थी। लीग मुकाबलों में झारखंड ने हरियाणा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में आंध्र प्रदेश को 25-20, 25-22 से मात दी। सेमीफाइनल में मुंबई को 25-15, 25-09 से हराकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में झारखंड ने पहले सेट में बढ़त बनाई, लेकिन कर्नाटक के खिलाफ कड़े संघर्ष के बाद 25-22, 13-25, 21-25 से हार का सामना करना पड़ा। प्रमिला सोरेन को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।


