आपस में गाड़ी टकराने पर बड़ा विवाद:कैफे के बाहर बैठे युवक पर लाठी सरियों से हमला, सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट

कैफे के बाहर चाय पी रहे एक युवक पर चार फोर व्हीलर में आए बदमाशों ने लाठी डंडों और लोहे की रोड से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें युवक घायल हो गया। मारपीट की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला जहाजपुर के मांडलगढ़ रोड स्थित रॉयल कैफे का है। मारपीट में घायल मनीष मीणा ने बताया कि 5 दिसंबर को बस स्टैंड पर उसकी गाड़ी नवल मीणा की गाड़ी से टकरा गई थी इस पर मामूली कहासुनी हो गई थी, नवल ने अपने रिश्तेदार जीतू के नाम की धमकी देते हुए उसे देख लेने की बात कही थी। बुधवार को शाम को करीब 4 बजे के आसपास वो जहाजपुर मांडलगढ़ रोड पर रॉयल कैफे के बाहर बैठा था इसी दौरान जहाजपुर की ओर से तीन-चार गाड़ियां आई जिसमें से 30 40 लोग लाठी डंडे और लोहे की रॉड लेकर उतरे और उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ पैर और सिर पर गंभीर चोट आई है। हमले की यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल मनीष ने बताया कि हमला करने वालों में जीतू मीणा निवासी बोरानी, नवल मीणा बोरानी, रोहित मीणा कोटा और उनके 25-30 साथी शामिल थे । हमले के दौरान बचाने आए एक युवक मोइन कुरैशी के साथ भी मारपीट की और गाड़ियों में बैठकर भाग निकले। जहाजपुर थाना प्रभारी मनीष देव ने बताया कि इस मामले में पीड़ित मनीष मीणा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है, पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। आरोपी कोटा की ओर के बताए जा रहे हैं।फिलहाल इसमें पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जो भी आरोपी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *