पालीवासियों को सर्दी से कुछ राहत जारी:पाली ग्रीन जोन में, सुबह चल रही कोल्डवेव

पाली में पिछले कुछ दिनों से सर्दी का असर कम हुआ है। ऐसे में लोगों ने कुछ राहत की सांस ली है। लेकिन सुबह के समय अभी भी सर्दी का असर रहता है। हल्का कोहरा भी छाया नजर आता है। शुक्रवार को भी शहर में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया नजर आया। सर्दी के चलते लोग सुबह के समय घरों से कम ही निकले। शहर में कई जगह लोग अभी भी चाय की थड़ियों पर अलाप तापते हुए दिखे। तो कई जने चाय की चुस्कियों के साथ सर्दी भगाने का जतन करते नजर आए। सुबह के समय स्कूल जाने वाले स्टूडेंट भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पाली को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डूंगरपुर में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो दिसम्बर के आखिर सप्ताह में पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना है। अगले तीन-चार दिन तक प्रदेश में शीत लहर जारी रहने की संभावना भी जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *