दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बारिश होगी:अभी 3 से 4 दिन शीतलहर चलेगी,जारी रहेगा तापमान में उतार-चढ़ाव

सीकर में आज सुबह न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज सीकर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि सीकर में अभी शीतलहर का असर जारी रहने वाला है। ऐसे में तापमान में उतार-चढ़ाव भी होता रहेगा। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को यहां न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.02 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान – 0.5 और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल कल सीकर में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है। इसके बाद 22 और 23 दिसंबर को यहां शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वही जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक दिसंबर के आखिरी सप्ताह में प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। यहां एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है। 25 दिसंबर से उदयपुर,अजमेर,कोटा,जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बादल छाने के साथ बारिश की यह गतिविधि तीन से चार दिन तक रह सकती है। आपको बता दे कि इस पूरे सीजन में सीकर में अबतक केवल 7 दिन पारा जमाव बिंदु के नीचे रहा है। वहीं पिछले दो से तीन दिनों से ही जिले में कोहरा छा रहा है। इससे पहले नवंबर महीने में 2 दिन 19 और 20 नवंबर को घना कोहरा छाया था। सीकर में 7 दिनों में माइनस में रहा पारा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *