प्रकृतिप्रेमी साइकिल पर सवार होकर निकले प्राकृतिक सौंदर्य देखने:पैडल टू जंगल का आगाज फतहसागर से हुआ, 21 को बेणेश्वर से बांसवाड़ा तक साईकिल पर चलेंगे

इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पैडल टू जंगल के आठवें संस्करण का आगाज आज सुबह उदयपुर की फतहसागर झील के पास से हुआ। इसमें सुबह प्रकृतिप्रेमी साइकिल पर सवार होकर प्राकृतिक व नैसर्गिंक सौंदर्य देखने के लिए निकले। ग्रीन पीपल सोसाइटी, वन विभाग, पर्यटन विभाग एवं विश्व प्रकृति निधि भारत के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम हो रहा है। ग्रीन पीपल के अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि 22 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मेवाड़-वागड़ क्षेत्र की अरावली की हसीन वादियों के साथ प्राकृतिक व रमणीय स्थलों पर रात्रि विश्राम कराया जाएगा। फतहसागर पाल के देवाली छोर पर आज सुबह 8 बजे NTCA के पूर्व सदस्य राजपाल सिंह शेखावत ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। पहले दिन फतहसागर पाल और झील किनारे साईकल के जरिए पर्यावरण और झील संरक्षण को लेकर संदेश दिया। इस दौरान सेवानिवृत्त आईएएस विक्रम सिंह, आईएफएस इंद्रपाल सिंह मथारू, ओपी शर्मा, पीएस चूंडावत, सोहेल मजबूर, वीएस राणा, शरद श्रीवास्तव, इंद्रजीत माथुर, ललित जोशी आदि मौजूद थे। यह रहेगा सफर का शेड्यूल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *