रीवा-मडगांव के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:2-2 फेरे लगाएगी​​​​; सतना, मैहर, कटनी स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रीवा-मडगांव-रीवा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस गाड़ी में 1 फर्स्ट एसी, 1 सेकेंड एसी, 5 थर्ड एसी कोच, 11 स्लीपर, 4 जनरल और 2 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच होंगे। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ के मुताबिक, गाड़ी संख्या 01703 रीवा-मडगांव स्पेशल ट्रेन 22 दिसंबर व 29 दिसंबर को रविवार के दिन दोपहर 12 बजे रीवा स्टेशन से चलेगी। यह गाड़ी अगले दिन सोमवार को रात्रि 21:25 बजे मडगांव स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01704 मडगांव-रीवा स्पेशल ट्रेन 23 दिसंबर व 30 दिसंबर को सोमवार के दिन मडगांव स्टेशन से रात्रि 22:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह स्पेशल ट्रेन बुधवार को सुबह 08.20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी के हाल्ट यह गाड़ी दोनों दिशाओं में रीवा से मडगांव के बीच सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड़, नासिक, कल्याण, पनवेल, रोहा, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाडी रोड व थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *