शाजापुर जिले में सर्दी में लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया था। इसके बाद पिछले तीन दिन से तापमान में लगातार वृद्धि होने से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। वहीं, मौसम विभाग द्वारा आगामी 27-28 दिसंबर को बारिश की संभावना है। गुरुवार को तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, जिससे दोपहर में लोगों ने गर्म कपड़ों से परहेज किया। तो रात का तापमान भी 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात में भी कम ही लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। स्थानीय मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि गुरुवार को हवाओं की गति 11 किमी दर्ज की गई है। इसके बाद अब आसमान पर बादल छाएंगे। 27-28 दिसंबर को बारिश भी हो सकती है। 25 दिसंबर से फिर शुरू होगा सर्दी का दौर मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि 27-28 दिसंबर को बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बादल भी छाएंगे। इसके बाद सर्दी का दौर फिर शुरू होगा, लेकिन इसके पहले मौसम ऐसा ही बना रहेगा। सर्दी से राहत रहेगी। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को भी तापमान काफी नीचे जा सकता है। कुछ दिनों तक सर्दी का मौसम बना रहेगा।


