NCR में कोहरे के साथ बढ़ा प्रदूषण:जहरीली हवा में सांस लेने में दिक्कत, दिल्ली के बाद गाजियाबाद का इंदिरापुरम देश में सबसे अधिक प्रदूषित

गाजियाबाद में आज दूसरे दिन भी कोहरा छाया हुआ है। AQI 336 पहुंच गया है। गाजियाबाद का इंदिरापुरम इलाका दिल्ली के बाद सबसे अधिक प्रदूषित है, यहां AQI 386 पहुंच गया। हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। सुबह के समय पारा 5. 8 डिग्री सेल्सियस रहा, दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज हवा की गति 5 किमी की है। दिन में अधिक प्रदुषण के चलते धुंध जैसा मौसम रहेगा। कक्षा 5 तक के स्कूल ऑनलाइन जिला प्रशासन ने बढ़ते प्रदूषण को देखते कक्षा 5 तक के स्कूलों में आनलाइन क्लास चलेंगी। डीआईओएस ने पत्र लिखकर सभी स्कूल व कॉलेजों को निर्देश जारी किए हैं, कि ग्रेप 4 के अनुसार स्कूल संचालित हों। दीपावली पर भी 15 दिन स्कूल प्रदूषण् के चलते बंद रहे थे। इंदिरापुरम व लोनी सबसे अधिक प्रदूषित गाजियाबाद का इंदिरापुरम इलाका देश में दिल्ली के बाद सबसे अधिक प्रदूषित है। आज सुबह की रिपोर्ट में लोनी का AQI 353 पहुंच गया, वहीं इंदिरापुरम का AQI 377 पहुंच गया। आज शुक्रवार सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक की रिपोर्ट में दिल्ली और एनसीआर के दूसरे शहरों में भी प्रदुषण बढ़ा है। गाजियाबाद में दीपावली पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 15 दिन तक कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहे थे। इससे पहले दिनभर प्रदुषण की धुंध रही आज शुक्रवार को पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। वहीं आज हवा फिर से जहरीली हुई है। गाजियाबाद व दूसरे शहरों में आज एक साथ हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हुई है। पिछले एक सप्ताह से हवा लगातार साफ हो रही थी। शीतलहर जैसा मौसम है। दिन में भी धुंध छाई रहेगी। हवा की गति भी कम है, लगातार ठिठुरन जैसा मौसम है। आधी रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक तापमान सबसे कम है। आज भी दिन में धुंध जैसा मौसम रहेगा। हवा की गति 4 किमी प्रति घंटा से है। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। NCR में आज AQI

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *