रेजिडेंट डॉक्टर से अटेंडर ने मारपीट की:विरोध में रेजिडेंट्स ने 4 घंटे काम रखा बंद, आरोपी की गिरफ्तारी पर काम पर लौटे

कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल की इमरजेंसी में देर रात हंगामा हो गया। एक अटेंडर ने सर्जरी के रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। घटना से गुस्साए रेजिडेंट डॉक्टर काम छोड़कर बाहर आ गए। सूचना पर हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. धर्मराज मीणा और पुलिस अधिकारी मौके में पहुंचे। रेजिडेंट डॉक्टर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। रात 2 बजे के करीब आरोपी की गिरफ्तारी होने पर रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) कोटा के अध्यक्ष डॉ.हेमन्त शर्मा ने बताया- घटना रात 10 बजे करीब की है। सर्जरी के विभाग रेजिडेंट डॉक्टर अमन इमरजेंसी में ड्यूटी पर थे। उनके साथ ऑर्थो,मेडिसिन सहित अन्य विभागों के रेजिडेंट भी थे। उसी दौरान पुलिस एक्सीडेंट के केस में महेंद्र नाम के युवक को मेडिकल चेकअप के लिए लाई। उसकी शराब हिस्ट्री लेने को कहा। इसी दौरान महेंद्र के साथ आए लोगों ने अभद्रता की। गोलू नाम के युवक ने रेजिडेंट डॉक्टर अमन के थप्पड़ मार दिया। घटना से सभी रेजिडेंट में गुस्सा था। सीनियर भी मौके पर पहुंच गए। हमने आरोपी गिरफ्तारी की मांग की। डॉ अमन ने हॉस्पिटल अधीक्षक को लिखित में शिकायत दी है।रात 2 बजे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हम सब काम पर लौट गए। सभी रेजिडेंट काम पर लौट गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *