बहरोड़ में सड़कों पर सांडों आतंक:लड़ाई से लोगों में मचा हड़कंप, पालिका कमिश्नर बोले-पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही

बहरोड़ शहर में बेसहारा सांडों की समस्या गंभीर होती जा रही है। सांड जयपुर-दिल्ली हाईवे, मुख्य बाजार, पुराना बस स्टैंड और दोनों सब्जी मंडियों में निडर होकर घूम रहे हैं। हाल ही में पुलिस थाने के पास दो सांडों की लड़ाई का एक वीडियो सामने आया। इस दौरान दुकानदारों को उन्हें पानी और डंडों से भगाना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन सांडों की आपसी लड़ाई में कई राहगीर घायल हो चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि नगर परिषद अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। पहले बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाता था। अब यह व्यवस्था पूरी तरह बंद हो गई है। इसके कारण शहर में सांडों की संख्या बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद को कई बार शिकायत की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। नगर परिषद कमिश्नर नूर मोहम्मद ने कहा कि आज 1 अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष शुरू हुआ है। पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होने के बाद बेसहारा पशुओं को पकड़ कर दूर भिजवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *