बिजली लाइन का तार गिरने से लगी भीषण आग:बाड़ों में रखा चारा-लकड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली जलकर हुई खाक

अजमेर के श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास जाटिया कॉलोनी के नजदीक बाड़ों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की लाइन का तार गिरने से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कई बाड़ों को चपेट में ले लिया।
इससे बाड़ों में रखा चारा-लकड़ी और अन्य सामान के अलावा एक बाड़े में खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली चारा भी जल गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कई पेड़ जलकर हुए खाक
ग्रामीणों ने बताया- आग लगने से रामसिंह यादव के बाड़े में खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली जलकर खाक हो गए। उमराव यादव और उनके भाई कन्हैयालाल के बाड़े में रखी कई क्विंटल सूखी लकड़ियां और मवेशियों का चारा भी जल गया। आग की चपेट में आकर कई बड़े पेड़ भी खाक हो गए। स्थानीय लोगों ने पानी के टैंकरों से आग बुझाने की कोशिश की। कई घंटों की मशक्कत के बाद गेल इंडिया लिमिटेड की दमकल और टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
पूर्व सरपंच रामकरण यादव ने बताया कि आग से भारी नुकसान हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते प्रयास न किए होते तो नुकसान और बढ़ सकता था। (इनपुट-योगेश कुमावत, श्रीनगर) पढ़ें ये खबर भी… दवा स्टोर प्रभारी को थमाया नोटिस, मांगा जवाब:जेएलएन अस्पताल प्रशासन ने दवाओं की कमी को माना गम्भीर जेएलएन अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में संचालित मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना काउंटर व सेंट्रल स्टोर से जीवन रक्षक दवाइयां खत्म हो जाने को प्रशासन ने गंभीर माना है। प्रशासन ने स्टोर प्रभारी को नोटिस देकर जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *