फाजिल्का के अरणीवाला इलाके में नहरों में काला पानी दिखाई दे रहा है l जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए है l लोगों का कहना है कि यह पानी न तो स्टोर किया जा सकता है l और न ही यह पीने के लायक है। लोगों का कहना है कि वाटर वर्क्स के जरिए यही पानी लोगों के घरों तक पहुंचता है l इसलिए प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है l फाजिल्का के अरनीवाला इलाके की नहरों में बह रहे पानी का रंग काला है। जिसको लेकर लोगों ने कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। 3 महीने बाद मिला काला पानी लोगों का कहना है कि नहरों में दूषित पानी आ रहा है l जो उन्हें पीने के लिए दिया जा रहा है l पानी में कोई केमिकल पदार्थ मिले हुए हैं l जिस वजह से इसका रंग काला है l 3 महीने बाद पानी नहरों में आया है तो वह भी काला और दूषित है l तो यह पानी कई बीमारियां फैल सकता है l जिसे स्टोर भी नहीं किया जा सकता l नहरी विभाग के एक्सईएन का बयान नहरी विभाग के एक्सईएन विनोद कुमार से जब फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में ऐसा कोई भी मामला नहीं है l अगर ऐसा कोई मामला है तो आप हमें वीडियो भेजें। इसके बाद में इसे चेक करवाएंगे।


