कलेक्टर बोले- समाधान के बाद परिवादियों से फीडबैक लें अधिकारी:साप्ताहिक समीक्षा बैठक में तय समय पर शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश

जालोर कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त हुए प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा- विभागीय अधिकारी प्राप्त परिवेदनाओं का निस्तारण न्यूनतम समय में गुणवत्तापूर्ण समाधान करते हुए परिवादियों को राहत प्रदान करें। कलेक्टर ने जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार माह के प्रथम, द्वितीय व तृतीय गुरुवार को होने वाली त्रिस्तरीय जनसुनवाई और समाधान व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जनसुनवाई के दौरान जिले के नागरिकों की परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के संतुष्टिपूर्वक समाधान करने के बाद परिवादियों से बातचीत कर उनसे फीडबैक लेने की बात कही। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदंबरा परमार, जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक भगवानाराम चौधरी सहित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *