चारभुजा में युवक ने किया सुसाइड, कमरे में लगाई फांसी:काम से कोटा गए हुए थे माता-पिता, वापस लौटे तो पंखे से लटका मिला

रावतभाटा स्थित चारभुजा में युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। उसके माता-पिता कोटा में किसी काम से गए थे। शाम को परिजन लौटे तो युवक पंखे से लटका हुआ मिला। एएसआई भारत सिंह ने बताया कि अनिल (35) पुत्र मगना राम ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। वो दो बच्चों का पिता था। घटना उस समय हुई जब अनिल घर पर अकेला था। उसके माता-पिता कोटा में किसी काम से गए थे। शाम को जब परिजन घर लौटे, तो अनिल को पंखे की कुंडी से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने अनिल को फंदे से उतारकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अगली सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पड़ोसियों के अनुसार अनिल पुत्र मगना राम पिछले कुछ समय से पत्नी से विवाद के कारण माता-पिता के साथ प्रताप नगर गेट नंबर 4 के सामने रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे चारभुजा में अलग मकान में रह रहे थे। एएसआई भारत सिंह के अनुसार पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *