भवानीमंडी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। राहगीरों ने झिझनी रोड पर शव पड़ा होने की सूचना दी थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में गेलाना निवासी बाबूलाल (55) पुत्र कंवरलाल वाल्मीकि की मौत हो गई। राहगीरों ने मिश्रोली थाना क्षेत्र के झिझनी रोड पर एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पिकअप में लादकर भवानीमंडी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बाबूलाल सुबह बोलिया जाने की बात कहकर घर से निकले थे। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।


