गीताश्री : विरोध करना हमारा अधिकारअजय : कुछ लोग माहौल बिगाड़ रहे

मुख्यमंत्री पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में चले गए रांची | सिरमटोली सरना स्थल के पास बन रहे फ्लाईओवर के रैंप को लेकर सरहुल पर्व के दिन भी आदिवासी समाज के लोगों ने जोरदार विरोध किया। वहां पहुंचे केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष अजय तिर्की और पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव के बीच सरना स्थल पर ही बहस शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। दोनों काफी उत्ते​िजत हो गए, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराया। गीताश्री उरांव ने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता। विरोध करना उनका संवैधानिक अधिकार है। वहीं अजय तिर्की ने मीडिया से कहा कि प्रकृति पर्व सरहुल को शांति व सौहार्द के साथ मनाएं। कुछ लोग माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिनके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। इस बीच सीएम हेमंत सोरेन भी प|ी कल्पना सोरेन के साथ पूजा करने पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा घेरे में सीएम व उनकी प|ी को पूजा कराई। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भी दोनों में बहस जारी रही। पूजा करने के बाद सीएम वहां से चले गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *