दो ट्रेनों में 3 अप्रैल से 30 जून तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक-एक कोच बढ़ेगा

रांची | यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से परिचालित कुछ ट्रेनों में अस्थायी तौर पर कोच संयोजन में वृद्धि की गई है। ट्रेन संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस में तीन अप्रैल से 28 जून तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। ट्रेन संख्या 18639 आरा-रांची एक्सप्रेस में 4 अप्रैल से 29 जून तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। ट्रेन संख्या 18619 रांची – गोड्डा एक्सप्रेस में एक अप्रैल से 30 जून तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। ट्रेन संख्या 18620 गोड्डा–रांची एक्सप्रेस में 2 अप्रैल से 1 जुलाई तक द्वितीय श्रेणी स्लीपर का 01 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *