चंपाई और सुदेश ने शोभायात्रा में लोगों का किया अभिनंदन

रांची | आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने रांची में सरहुल पर अल्बर्ट एक्का चौक पर युवा आजसू के स्वागत मंच का उद्घाटन किया। साथ ही सरहुल शोभायात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं। उनके साथ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर भी थे। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी युवा आजसू के मंच पर पहुंचे और शोभायात्रा का अभिनंदन किया। सुदेश महतो ने कहा कि प्रकृति प्रेमियों द्वारा आयोजित शोभायात्रा का दृश्य वास्तव में मनमोहक और उत्साहवर्धक होता है। सुदेश महतो भाजपा, झामुमो, जेएलकेएम, चडरी सरना समिति, चंद्रशेखर आजाद पूजा समिति, आदिवासी छात्र संघ आदि संगठनों के मंच पर भी गए और सभी को शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *