धूमधाम से मनाई ईद, नमाज अदा कर मांगी अमन-भाईचारे की दुआ

ईद सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राजधानी के 56 इबादतगाहों पर सुबह नमाज पढ़ी गई। इबादतगाहों में बड़ी संख्या में सभी आयु वर्ग के लोग पहुंचे और नमाज पढ़कर समृद्धि, स्वास्थ्य व शांति की दुआ मांगी। लोगों ने एक-दूसरे से गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी। अशरफूल औलिया मस्जिद मौदहापारा और छोटापारा में सबसे पहले सुबह 6.45 बजे नमाज पढ़ी गई। ईद की नमाज के बाद मीठी सेवइयां बंटती रहीं। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे नई कपड़े पहनकर नमाज पढ़ने ईदगाह पहुंचे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गरीबों के घरों में राशन औरकपड़े बांटे। अवाम ए हिंद ने नमाजियों को पिलाया शरबत अवाम ए हिंद ने बड़ी ईदगाह में नमाजियों के लिए शरबत की व्यवस्था की। साथ ही डीकेएस अस्पताल जाकर मरीजों के परिजनों को भोजन कराया गया। इस मौके पर संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान, अनिल शुक्ल, जुबैर खान, कुलविंदर सिंह, आशीष गढ़ेवाल, अरहम खान, मुख्तार खान मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *