मोगा में ट्रक पलटा, एक युवक की मौत:दूसरा घायल; टायर फटा था, बदलते समय जैक फिसला

पंजाब के मोगा में एक खाद से भरे ट्रक का टायर फट गया, जिसकी वह दो युवकों के ऊपर पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर घायल है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय लवप्रीत के तौर पर हुई है। हादसा महिनां गांव के पास हुआ। घटना उस समय हुई जब लवप्रीत सिंह इंदरगढ़ से आलू की डिलीवरी करके लौट रहा था। रास्ते में उन्होंने एक खड़े ट्रक को देखा, जिसका टायर फटा हुआ था। लवप्रीत और उनके साथी वीसाखा सिंह ने ट्रक ड्राइवर की मदद करने का फैसला किया। टायर बदलते समय जैक फिसल गया और खाद से भरा ट्रक दोनों के ऊपर गिर पड़ा। समाज सेवा सोसाइटी के प्रधान गुरसेवक सिंह सन्यासी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ट्रक के नीचे से निकाला गया। घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लवप्रीत को मृत घोषित कर दिया। वीसाखा सिंह का इलाज जारी है। थाना इंचार्ज गुरविंदर सिंह भुल्लर के अनुसार पुलिस ने आज मामला दर्ज कर लिया है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को ट्रक के नीचे से निकाला जा सका। मृतक लवप्रीत मुल्लापुर का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *