मस्क ने X को अपनी ही कंपनी xAI को बेचा:₹2.82 लाख करोड़ में हुई डील, 2022 में ₹3.76 लाख करोड़ में खरीदा था

इलॉन मस्क ने अपनी सोशल मीडिया कंपनी X को अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI को 33 बिलियन डॉलर यानी, करीब 2.82 लाख करोड़ रुपए में बेच दिया है। यह एक ऑल-स्टॉक डील है, जिसका मतलब है कि इसमें नकदी की बजाय शेयरों का लेन-देन हुआ है। मस्क ने X पर एक पोस्ट में कहा- xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज, हम आधिकारिक रूप से डेटा, मॉडल, कंप्यूटिंग, वितरण और प्रतिभा को एक साथ लाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यह xAI की बेहतर AI क्षमता और विशेषज्ञता को X की बड़ी पहुंच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को खोलेगा। X और xAI के मिलने से यूजर्स को क्या मिलेगा? X के यूजर्स को बेहतर, AI पावर्ड एक्सपीरियंस मिल सकता है। रियल-टाइम में बेहतर कंटेंट रिकमंडेशन, फेक न्यूज को पकड़ना या यूजर्स के सवालों का जवाब ज्यादा फास्ट देना। पूरी डील समझें: बैकग्राउंड: डील स्ट्रक्चर: मकसद: असर: मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर (मौजूदा वैल्यू- ₹3.76 लाख करोड़) में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म का नाम बदलकर X रखने सहित कई अन्य बदलाव किए। 1. आधे से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला 27 अक्टूबर 2022 को ट्विटर खरीदने के बाद मस्क ने सबसे पहले कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाला था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल थे। जब मस्क ने एक्स की कमान संभाली थी, तो उसमे करीब 7500 एम्पलाई थे, लेकिन अब 2500 के करीब ही बचे हैं। 2. कई ब्लॉक अकाउंट को अन-ब्लॉक किया नवंबर 2022 में मस्क ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई ब्लॉक अकाउंट को अनब्लॉक कर दिया था। उन्होंने एक्स पर ट्रंप की वापसी को लेकर एक पोल किया था। उन्होंने पूछा था, क्या प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए। हां या ना। 1.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने वोटिंग में हिस्सा लिया और 52% लोगों ने हां में जवाब दिया था। 3. ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च की 12 दिसंबर 2022 को इलॉन मस्क ने कुछ देशों में 8 डॉलर प्रति महीने में ब्लू सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया था। फरवरी 2023 में इसे भारत में वेब यूजर्स के लिए 650 रुपए मोबाइल के लिए 900 रुपए महीने में लॉन्च किया था। इसमें ब्लू टिक, लंबे वीडियो पोस्ट समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं। मस्क ने बाद में इस सर्विस का नाम ट्विटर ब्लू से बदलकर X प्रीमियम कर दिया। 4. लीगेसी ब्लू चेक मार्क हटा दिए 20 अप्रैल 2023 को मस्क ने अपने प्लेटफॉर्म से सभी लीगेसी ब्लू चेक मार्क हटा दिए थे। ब्लू चेक मार्क पहले राजनेताओं, प्रसिद्ध हस्तियों, पत्रकारों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के वेरिफाइड अकाउंट के लिए रिजर्व था। मस्क ने इसे सब्सक्रिप्शन सर्विस में जोड़ दिया था। अब सब्सक्रिप्शन वाले यूजर को ट्विटर की टीम के रिव्यू के बाद ही ब्लू चेकमार्क मिलता है। 5. कैरेक्टर लिमिट बढ़ाई, पोस्ट पढ़ने की लिमिट मस्क ने पोस्ट की कैरेक्टर लिमिट 280 से बढ़ाकर 25,000 कर दी है। जब ये कंपनी बनी थी तब कैरेक्टर लिमिट 140 थी। पोस्ट पढ़ने की लिमिट भी अप्लाय की है। वेरिफाइड यूजर एक दिन में सिर्फ दस हजार पोस्ट पढ़ सकते हैं। अनवैरिफाइड यूजर एक हजार पोस्ट, वहीं नए अनवेरिफाइड यूजर रोजाना सिर्फ 500 पोस्ट ही पढ़ सकते हैं। 6. लिंडा याकारिनो को कंपनी का CEO बनाया 5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो ने कंपनी के CEO के तौर पर जॉइन किया था। इससे पहले वो NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल ऐडवरटाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन थीं। लिंडा को मस्क ने कंपनी का CEO बनाया था। लिंडा से पहले वो खुद ये जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 7. प्लेटफार्म का नाम और लोगो बदलकर X किया 24 जुलाई 23 को इलॉन मस्क ने सबसे बड़ा बदलाव करते हुए ‘ट्विटर’ का नाम और लोगो बदलकर X कर दिया था। नाम बदलने पर मस्क ने कहा था- आने वाले महीनों में ट्विटर सभी तरह की फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइड करेगी। ऐसे में ट्विटर नाम का कोई मतलब नहीं है। वहीं CEO लिंडा याकारिनो ने कहा- AI पावर्ड ‘X’ हमें उन तरीकों से कनेक्ट करेगा जिनकी हम अभी कल्पना करना शुरू कर रहे हैं। 8. वीडियो अपलोड करने की लिमिट बढ़ाई इलॉन मस्क ने X पर वीडियो अपलोड करने सीमा को बढ़ा दिया है। प्रीमियम यूजर्स 4 घंटे तक के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। नॉन-प्रीमियम यूजर्स के लिए सीमा 140 सेकंड है। X ने शॉर्ट वीडियो फीचर शुरू किया। इसमें एक डेडिकेटेड “Videos” टैब जोड़ा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *